दस्तक एक आहट


प्रकृति स्वयंमेव एक

अद्भुत चित्रकार 

दिनकर सुनहरी किरणों का 

अद्वितीय संसार सृष्टि पर जीवन 

का आधार दिनकर रहित जीवन 

निराकार , निर्थक , अकल्पनीय ‌ 

सूर्यदव सत्य सारस्वत सृष्टि निर्माणाधीन 

सृष्टि आज उर्जा चमत्कार 

हम सृष्टि के रखवाले 

जैसा चाहे वैसा बना ले

विचारों से मिलता आधार


 

दस्तक एक आहट 

गहरे समुद्र वृहद संसार 

रत्न ,मणियों का अनन्त भण्डार

दिल स्पंदन लहरें उमड़े

शब्द ध्वनि वाक्य आकार  

काव्य का आधार 

प्रेरणा बन उपजे 

खोले आत्मा द्वार

श्रवण द्वार आवाज

अदृश्य पदचाप 

आंगन बीच पदचिन्ह छोड़े 

दिव्य अद्वितीय कृतियों के 

आकार सभ्य अद्वितीय आकार 

सुन्दर सुसंस्कृत सभ्य संसार 

थामे एक डोर 

जीवन की बागडोर 

एक छोर से दूजे छोर 

नव पल्लवों के सुकोमल 

अंकुर नव चेतना के नव रुप 

सुख समृद्धि से भरपूर।


फिर बही रस धार 

निर्झर झरनों सी रफ्तार 

स्वच्छ , निर्मल ,जलधार 






 

लोकतंत्र


स्वस्थ ‌समाज का आगाज़ ‌ 

आपकी हमारी हम सब की आवाज ‌ 

चयनित करें ऐसा नेता जो‌ सुनने को रहे

 तत्पर हर क्षण समाज की आवाज 

निस्वार्थ सेवा जनहित करें हो बढ़ा समाज सुधारक 

बुद्धि जीवि और बड़ा विचारक‌ 

निसंकोच करें हम जिसका आदर 

बने वो हमारे देश का रक्षक 


लोकतंत्र का अधिकार कभी

ना करें इसका दुरुपयोग 

एक अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने 

जैसा रोग ....

लोकतंत्र है एक बड़ा धर्म सर्व जन हिताय

 जिसका मर्म , लोकतंत्र स्व उत्थान का धन 

सूझ-बूझ से बुद्धि जीवि का हो चयन 

लोकतंत्र में प्रजा ही करे‌ अपने ‌राजा का चयन 

राजा वही जो प्रजा का करे प्रगति

 नव नूतन निष्पक्ष निर्माण .........









 










A cup of a Tea


 A cup of tea lucky lucj 

Wow ! Happiness or sorrow


In the rain, with the pakoras

Ginger and basil with winter ‌

Do you have an effect

Get it all the time

 Dussehra or Diwali

Dissolve sweetness in relationships

Fellowship of friendship

Fatigue life

The essence of Hari leaves in a boil of water

Dissolved milk mixture and sugar

Wow but sweet taste! what

Sweetness in the bitterness of life

Makes relationships precious

A tea cup containing cardamom

Taste tongue

Tea is a good excuse

A little late

Relax moments have to be explored.

एक कप चाय की प्याली







एक कप चाय की प्याली 

खुशकिस्मत हो नसीबों वाली 

वाह ! खुशी हो या गम 

बरसात में, पकौड़ों की संग 

जाड़े में अदरक और तुलसी वाली ‌ 

भाती हो असर करती हो

हर समय मिल जाती हो

 दशहरा हो या दिवाली ‌ 

रिश्तों में मिठास घोलती

मित्रता की संगिनी 

थकान की संजीवनी 

जल के उबाल में हरि पत्तियों का सार 

दुग्ध मिश्रण और शक्कर के घुल जाने 

पर मीठा स्वाद वाह! क्या बात 

जीवन की कड़वाहट में मीठास का घोल 

रिश्तों को बनाती अनमोल 

एक चाय की प्याली इलायची वाली 

स्वाद का जीभ से रिश्ता 

चाय का बहाना अच्छा है 

कुछ देर और सुस्ताना है 

सुकून के पलों को तलाशना है ।

चाय से सीखा एक गुण सयाना है ‌ 

थोड़ी कड़वाहट को शक्कर सी 

मीठे बोलों से हटाना है 



 






 



एक नया अध्याय जोडिये


 एक नया अध्याय अपने जीवन में जोड़ीए ....

बांटना सीखिए , मुस्कुराहटें बांटिये,

अच्छे विचार‌ बांटिये,बडे बुजुर्गो के संग बैठ उनके

तजुर्बों की सुनहरी साठ -गांठ बांटिए

किसी के अकेले पन को अपने 

संग के रंग से भरिये   

साथियों के संग कुछ वक्त बांटिए 

एक दुजे के हाल-चाल बांटिए

 सही वक्त का इंतजार मत कीजिए 

वक्त की सूई हाथ ना आयेगी 

जिन्दगी यूं ही बीत जायेगी 

आज किसी की,कल किसी और की आपकी 

भी बारी आ जायेगी , मुश्किल हालातों में कुछ 

साकारात्मक साहसिक विचार बांटिए ......

होसलौ से ओतप्रोत कुछ चरितार्थ बांटिए

वृक्षों,नदियों ,प्रकृति से बांटना सीखिए 

यह बात सत्य है की बांटने से कभी कुछ कम 

नहीं होता नव नूतन निर्माण ही होता है 

जब पीछे वाली चीज आगे खिसकती है 

तो पीछे की चीज स्वत: ही आगे आ जाती है 

तो बांटना सीखिए आगे बढ़ने के लिए 

स्वच्छता निर्मलता पवित्रता प्रेरणा स्वयं की 

 और समाजिक उन्नति के लिए 

आगे बढीए ।




संस्कृति और सभ्यता

इतिहास गवाह है

भारतीय संस्कृति का 

अद्भुत शौर्य, देशप्रेम में

वीरों का बलिदान

नतमस्तक सहृदय सम्मान 


इतिहास संस्कृति,सभ्यता 

अमूल्य सम्पदा विश्व धरोहर 

प्रेरणाओं का अनुपम स्रोत

वेद उपनिषद अनेकों ग्रन्थ 

ज्ञान दर्पण एवं ज्ञान गंगा का 

अद्भुत अथाह अनन्त सागर  


 देश,काल, प्रगति का सूचक 

इतिहास धरोहर, विचार मनोहर

प्रेरक व्यक्तित्व त्याग, समर्पण

निस्वार्थ सेवा परस्पर प्रेम का 

निश्चल पावन‌ सरोवर


सफल जीवन की परिभाषा 

कर्मों से जागे निराश जीवन में आशा

नव जीवन की नव अभिलाषा 

इतिहास गवाह हो जीवन जियो कुछ ऐसा ।

 

नाम:- ऋतु असूजा 

शहर :- ऋषिकेश उत्तराखंड

सदाबहार


फूल खिले हैं क्यारी - क्यारी 
प्रकृति की अनुपम चित्रकारी

माली ने भी की है खूब तैयारी 

वसुन्धरा हर्षित प्रसन्नचित फुलवारी

मौसम अनुकूल कोयल कूके मीठी बोली 

वातावरण में गूंजे प्रकृति होती संगीतमय सारी 

जल स्रोतों में पक्षी विहार

रंग बिरंगी तितलियों का संसार 

मानों प्रकृति का कर रहा हो श्रृंगार 

वादियों में रहे सदाबहार 

हरे भरे वृक्षों की कतार 

फलों फूलों से लदे रहे बागों में 

रहे सदाबहार अबकी बार सदा सर्वदा

खुशहाली हो सबके घर द्वार 

करते हैं यही दुआ प्रभु से आपार 

प्रकृति अद्भुत चित्रकार यूं ही करते 

रहना वसुन्धरा का श्रृंगार 

हम सब दृढ़ प्रतिज्ञ हो ले शपथ 

प्रकृति का संरक्षण हम सब का अधिकार ।।



 







आओ अच्छा बस अच्छा सोचें

 आओ कुछ अच्छा सोचें अच्छा करें , अच्छा देखें अच्छा करने की चाह में इतने अच्छे हो जायें की की साकारात्मक सोच से नाकारात्मकता की सारी व्याधिया...