☺रुका जीवन और रुका हुआ पानी दुर्गन्ध देता है"😊

☺💐रुका जीवन और रुका हुआ पानी दुर्गन्ध देता है"😊💐😊

हर दिन की तरह उस दिन भी मैं पार्क में टहल रही थी
टहलते -टहलते थक गयी थी ,सोचा पास के बेंच पर जाकर बैठ जाऊं , बैंच के पास एक बड़ा हरा-भरा पेड़ था अमरुद का उस पर कुछ अमरुद भी लगे हुए थे ,मन में💐 उत्साह हुआ चलो एक अमरुद तोड़ती हूँ ,पर कैसे अमरुद तो बहुत ऊपर थे ,कुछ सोचा फिर पास में पड़ा पत्थर👌 उठाया और अमरुद पर निशाना बनाया ,पर मेरा निशाना इतना अच्छा थोड़े था कि सीधे अमरुद पर लगता और अमरुद टूट कर नीचे गिर जाता मैंने फिर दूसरा पत्थर उठाया फिर निशाना साधा , अबकी बार मेरा निशाना चूका नहीं पर अमरुद नहीं गिरा ,वहीँ बेंच पर बैठी मेरी मित्र को जा लगा , वो चिल्लायी मैं तुमको अमरुद लगती हूँ💐 क्या ?   मैंने कहा नहीं अमरुद तो बहुत छोटा है ,माना कि सख्त होगा पर ,—-तुम्हारी तरह नहीं —–😢😢
मेरी मित्र ने मेरी तरफ देखते हुए कहा क्या मतलब ? मैंने कहा बहन ये अमरुद तो एक दिन पेड़ पर लगे -लगे पक जायेगा ,,और नरम भी हो जायेगा पर तुम तो बहुत मजबूत हो 😊मेरी मित्र भड़की और बोली तुम कहना क्या चाहती हो  ? मैंने बोला देखो बुरा मत मानो ये जो तुम्हारा चेहरा है ना ये कभी खिलता नहीं ☺है मैंने कभी तुम्हारी बत्तीसी नहीं देखी क्या तुम्हें न हंसने की बीमारी है ।
 मित्र बोली तुम्हे क्या पता जिस पर बीतती है ना उसे पता चलता है ।  मैंने कहा हाँ बात तो सही है पर अपनी परेशानियों को याद करके रोते रहना कहाँ की समझदारी है तुम्हारी,  परेशानियों के बारे में सोचते रहने से क्या वो कम हो जायेंगी जब नहीं तो कोई हल निकलो दुनियां में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसका समाधान ना हो ,लोग चाँद सितारों पर पहुँच गये और तुम अपने से भी दूर हो ।💐 फिर मैंने थोड़ा चुटकी लेते हुए कहा कहीं ऐसा तो नहीं तुम्हारी बत्तीसी ही ना 😊हो ,मेरी मित्र ने मेरी तरफ कुछ इस अन्दाज में देखा की एक पल को तो मैं डर गयी ,फिर उसके चेहरे पर मुस्कराहट की लहर दौड़ पड़ी ☺☺मैंने भी उसे मीठी सी मुस्कराहट दी ☺👌👌मैंने उसे यही कहा हमेशा मुस्कराती रहो हँसने☺ वाले के साथ सब हँस लिया करते हैं ,पर रोने वाले के पास कोई नहीं रुकता खुशियाँ बाँटो जितना बाँटोगी उतना बढ़ेगी ।नादिया का बहता पानी अगर इसलिये रुक जाये कि मुझमे सब गन्दगी डालते है तो क्या नादिया का पानी किसी लायक रहेगा मेरे मित्रों जीवन भी नादिया की तरह आगे बढ़ते रहने का नाम है ,अगर रुक गये तो दुर्गन्ध आने लगेगी ।

   💐👌 👍"  युग बदल रहा है"👍👌💐
                     ----------------------
  " साहित्य को फिर से पढ़ा जाने लगा है
    लगता है फिर से ,स्वर्णिम साक्षरता का
         युग आने लगा है।"

  " साहित्य की फ़सल लहलहाने लगी है
   आचरण में सभ्यता मुस्कराने लगी है ।"

 " लगता है, युग बदल रहा है,कविता,
   कहानी, लेखों को भी कोई पढ रहा है "।
 
  "ज्ञान का प्रकाश जगमगा रहा है
    कोई लिख, कोई पढ़ रहा है। "

" माना की लिखने के शौंक को निक्क्मों
 का शौंक कहा गया ।
 पर हम निक्क्मों का लिखना ही कई निक्क्मों
 के काम आ गया ।"

  "विचारों के मंच पर मैंने ,कुछ बीज डालें है
  कहानियों की क्यारियाँ हैं,शब्दों के मोती हैं,
  कविताओँ में मुरली की धुन है, गज़ल ऐ जज़्बात,
  मेरा लिखा किसी के लिये प्रेरणा स्रोत बन जाये
   तो मैं समझूँ की मेरा लिखना कामयाब है।।"
 
 
                                 
 
   
   
   
    

💐 साहित्य 💐

    💐 " साहित्य  "💐

साहित्य एक फलदार वृक्ष के सामान है ।

 जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलता है ।।


 साहित्य वो पौधा है ,जिसके बीज़ किसी

 कवि, लेखक के मन मस्तिक्ष में कविता,

 कहानी, लेख, निबन्ध ,दोहे,इत्यादि के रूप में

 पनपते हैं । जिसे कवि, लेखक सुन्दर शब्दों, की

माला में पिरोकर कुछ ,मनोरंजक, प्रेरणादायक सूत्रो में

एकत्र कर समाज के हित में समर्पित करता है ।

एक अच्छा साहित्य वही है, जो सभ्य सुन्दर समाज

की नींव रखने में सहायक हो ।

अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं ,तो कुछ अच्छे विचार भी समाज को समर्पित कर सकते हैं ।।







💐ॐ 💐💐ॐ जय सरस्वती भगवती देवी नमः 💐💐

   💐💐ॐ   💐💐ॐ जय सरस्वती भगवती देवी नमः 💐💐
                नतमस्तक ,नमन, अभिवादन
                जय सरस्वती देवी, आप ज्ञान रूप में ,
                मेरी बुद्धि में जो सदा विराजमान रहकर
                मेरा मार्गदर्शन करती रहती हो ,उसके लिये
                मैं आपका वन्दन करूँ ,प्रतिपल,प्रतिदिन,
                असँख्य बार वन्दन करूँ।
             "  हे सरस्वती माता" आप जो हम मनुष्यों की
               बुद्धिमें विराजमान होकर हमारा मार्गदर्शन
               करती हो ,हम मनुष्यों को भले और बुरे का व
           विवेक कराती हो,हमें सँसार में शुभ कर्मो के लिये
                प्रेरित करती हो ,उसके लिये मैं धन्यवाद करूँ
                मैं, तो निश दिन" हे,सरस्वती देवी" ,तुम्हारा ही
                गुणगान करूँ ,यशगान करूँ । हे बुद्धि विवेक
                की देवी हम सबका मार्गदर्शन करते रहो ।
                ऐसा वर दो वीणा वादिनी ,मेरी वीणा से में भी
                ज्ञान का अमृत भर दो 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

💐 सफर ये कैसा सफ़र💐

       
 💐  "सफ़र ये कैसा सफ़र"💐
   " दुनियाँ एक सराय हम मुसाफिर
      आँख क्यों न भर आये ,पहले बता
       परमात्मा ?तुमने जज़्बात क्यों बनाये?

 "चाह थी जो पाया नहीं ।
      जो पाया वो चाहा नहीं
      फिर जो पाया उसी को चाह लिया"।।
   
 प्रकृति ने दिये अनमोल ख़जाने
पर हम बन के सयाने ,भरते रहे झूठे
         खजाने ।।

दुनियाँ का सफ़र ,सुहाना सफ़र
 उस पर रिश्तों का बन्धन,
रिश्तों संग दिलो में जज़्बात ।।

       दिलों में प्रेम की जोत
 हर कोई किसी न किसी की जीने की वज़ह
 फिर कह दो दुनियाँ एक सराय
 इतनी बड़ी सराय ,लम्बा सफ़र
        इन्सान मुसाफिर ।।।।।

 
दूँनियाँ की सराय में मैं मुसाफिर
फिर सफ़र के हर लम्हें में क्यों
ना आनन्द उठाया जाये ।।


 सफ़र का आंनद लेना सीखो मेरे अपनों
सफ़र का हर लम्हा हमें कुछ न कुछ सीखा जाता है ।

जो पत्थर पैरों में कंकड़ बन चुभते हैं ,वही पत्थर
हमारे घरों की दीवारें बनाते हैं ।


कोई सूखे पत्ते देख उन्हें व्यर्थ समझता है
कोई उन्ही सूखे पत्तों से अपना चूल्हा जला लेता है।


पापी पेट का सवाल है ,कोई अपने घर के कूड़े को
बहार फैंकता है ।, कोई भूखा उसी कूड़े को अपने
           भोजन वज़ह बना लेता है ।।




 
    💐   " गणतंत्रता का सम्मान करो "💐

  "आज हम स्वतन्त्र हैं,हमारा अपना गणतंत्र है।
 👍  गणतन्त्र हमारा हमारा महान है।"
  सविंधान की सभी धाराओं का भी महत्व है👍
  वैदिक संस्कृति का भी का सम्मान है।👍
 हाँ आज हम स्वतन्त्र हैं, पर स्वतन्त्रता का ना अपमान हो ।
       सम्भलो मेरे देशवासियों     क्योंकि  ?
आज हमारी स्वतन्त्रता असंख्य माताओं की गोद की😢
       क़ुर्बानियाँ हैं ।   जब परतंत्रता की बेड़ियों के जुल्म का
दर्द बेअंत था,   जिन्दा थे कि, साँसे चल रही थी वरना जीना
कोई झन्नुम से ना कम था ,हर वक्त सिर पर मँडराता मौत ए😢
कफ़न था और क्या-क्या कहें हँसने पर भी दर्द ऐ सितम था।
मेरे देशवासियों, मेरे बन्धुओं अपनी स्वतन्त्रता को ना
अपमानित करना ,ये स्वतन्त्रता अनमोल है।
 बलिदानों का सिलसिला बेअंत है।।😥

 छब्बीस जनवरी  भारत का गणतंत्रता दिवस।
 गणतंत्र का सहज सम्मान हो , नियमों का पालन हो।
 स्वसम्पत्ति की सुरक्षा ,त्यों स्वदेश सम्पत्ति की सुरक्षा
 सुव्यवस्था ,और स्वच्छता॥ " मेरा भारत महान"  है की
 कहने वालों !  "भारत माता का"  भी श्रृंगार करो ।
 निज भवनों के बाहर न कचरे का भण्डार करो ।🚮
 भ्रष्टाचार का अब अन्त करो ।🚰
 भारत को अपना कहने वालों ,भारत माता का सम्मान करो
अपने गणराज्य पर अभिमान करो ।
सविंधान के नियमों का सम्मान करो।

 नये युग की नयी परिभाषा 🎆🎋🎉
 नयी पीढ़ी की नयी अभिलाषा ।
 सुनहरे भविष्य की दस्तक है ये तो
 अब ना बढ़ते कदमों को रोको,
 कर्मठता और निष्ठता के बीज है बोयें
तरक़्क़ी की अब फ़सल ऊगेगी ।
उन्नत्ति के शिखर पर चढ़कर नये युग का
आगाज़ करेंगे ।भारत माता का फिर स्वर्णिम
अक्षरोँ में दुनियाँ में नाम करेंगे🎉🎊
भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा
विश्वकौटम्बकम का सपना अब सच हो जाएगा ।।
🎎🎉🎊🎆🎇🎇🎈🎈

" अपने लिये तो सभी जीते हैं,
 पर जीवन वह सफल है ,जो औरो 
के जीने के लिए भी जिया जाये ।"

"जब तक साँस है ,तब तक आस
जिन्दगी का हर वो लम्हा ख़ास है,
जिस लाहे में कुछ ऐसे कर्म कर दिये
जायें जिसमे हम किसी के जीने की
वज़ह बन जाये ,हमारे इस दूनियाँ से चले
जाने के बाद भी हमें याद किया जाता रहे ।"

"ज़िन्दगी भर मैं ख़्वाहिशों का टोकरा भरता रहा ।
एक ख़्वाहिश पूरी हुयी, दूसरी तैयार
ख्वाहिशें तो पूरी ना हुई ,पर साँसों की गिनती
पूरी हो गयी  और मैं दुनियाँ से चलता बना ।"



आओ अच्छा बस अच्छा सोचें

 आओ कुछ अच्छा सोचें अच्छा करें , अच्छा देखें अच्छा करने की चाह में इतने अच्छे हो जायें की की साकारात्मक सोच से नाकारात्मकता की सारी व्याधिया...