''   परियों वाली ऑन्टी ''

उस नन्हें बच्चे कि रोने कि आवाज़ें मानो कानोँ को चीर रही  थीं। दिल में एक गहरी चोट कर रही थी। बहुत सोचा दिल नहीं माना .  मैंने आख़िर दरवाजा खोलकर देख ही  लिया।
देखा तो दिल पहले से भी  अधिक दुः खी हो गया ,पांच साल कि नन्ही बच्ची दो साल के अपने छोटे भाई को लिये घर के बाहर बैठे थी और  अपने भाई  को सँभाल रही  थीं।  कई तरह के यत्न कर रही थी कि उसका भाई किसी तरह रोंना  बन्द कर दे। पर शायद वो भूखा था।  वो बहिन जो सवयं की देख -रेख भी ढंग से नही  कर सकती थी  वह  बहिन अपने भाई  को बड़े  यत्न से सँभाल रही थीं बहिन का फर्ज निभा रही थी।
बहुत पीड़ा हो रही थी उन बच्चों को देखकर ,शायद पेट कि क्षुधा को शान्त करने के लिये वह लड़की अपने भाई  को लेकर कभी किसी के घर के आगे बैठती कभी किसी के -----शायद कहीं से कुछ को खाने को मिल जाएं आखिर मेरे मन कि ममता ने मुझे धिक्करा मै जल्दि  से उन बच्चोँ के खा ने के लिये कुछ ले आई , लड़की ने तो झट से रोटी और सब्जी खा ली ,  परंतू भाई अभी भी  रो रहा था ,वह छोटा था ,मैने उसके भाई के लिये कुछ बिस्कीट खाने को दिये फ़िर जाकर वह बच्चा शान्त हुआ।
मेरे पूछने पर कि वो कहाँ रहती है उसके माँ -बाप कहाँ  हैं ,वह बच्ची बोळी वो पडोस मे एक नई बिल्डिंग बन रही है न मेरी मा तो वहाँ मज़दूरी करती  है,  थक जाती है ना इस लिये भाई को ढूध नहि पिला पाती ---
मै  हैरान थी कि इतनी छोटी सी उम्र मे कितना समझदार बना दिया है वक़्त ने इस बच्ची को , माइन पूछा पिता जी कहाँ है तो बोली पिताजी तो घर पर ही रहते हैं  माँ और हम जब शाम को घर जाते हैं तो मा ख़ाना बनती है पिताज़ी  झगड़ा करते रहते हैं मेरे पिताजी हमारे साथ खेलते भी नहीं ,जब ख़ाना बन जाता है तब हम सब खान खाते हैँ और ,फ़िर पितजी मा से झगड़ा करती हैं कुछ पैसे  लेते है ,फ़िर कही  बाहर  चले जाते हैँ ,फ़िर थोड़ी देर बाद आते हैं और ठीक से चल भी  नही  पा रहे होते हैं गिरते -गिरते लुढ़कते -लुढ़कते घर पहुँचते हैं फ़िर खटिया पर गिरते हैं और सो जाते हैं।
वह लड़की बड़े दर्द  भरी आवा ज मे बॉली ऑन्टी ह्मारे पितजी ऐसे क्योँ है सबके तो ऐसे नहीं होते ,ऑन्टी मेरा भी स्कूल जाने क मन करता है पर मै क्या करूँ ,,पता नही  हम स्कुल जा भी  पायेंगे या नही ,मैने ने उस बचची के सिर पर हाथ फेरते हुए  कहा जरूर कल से हि तुम स्कुल जाऊगी  तुम्हारे पिताजी भी ठीक हो जाएंगे हम उनको दवा देंगे। ----वो बच्ची मेरे  गले लग गयी  ,खुश होते हुए बोली सच ऑन्टी आप तो परियों वाली आन्टी हो।
मेरे पास शब्द नही थे --बच्ची के गाल पर फेरते हुए मानो मैने उसके दर्द को दूं  र  करने की शपथ ले ली थी कि आज से ये बच्ची हमेशा  मुस्कराती  रहेगी। पड़ लिखकर  आगे बढ़ेगी ---------

जिस  दिल में मोहब्ब्बत होती है  2

हंसना  ,मुस्कराना , इतराना , इठलाना ,
 यही तो  मोहब्बत  करने  वालों की पहचान  है ,
     मोहब्बत  में इंसान  सबसे अमीर हो। जाता है।
जेब  में ख़ाक। नहीं , दिल। में मोहब्बत। की नियामतें
   मोहब्बत में  इंसान  के पर  निकल  आते हैं ,

    हौंसलों  की  उड़ान  लम्बी  और पकड़  मजबूत  हो जाती है
 
   अपनी धुन में  मस्त  आवारा पंछी  ,
        दिल  में चुभन  चेहरे पर  मुस्कान ,
          बड़ा  देती  है,  चेहरे  की रौनके  ,

दिल को  किसी से बैर  नहीं , लाख  करे कोई  फरेब सही
या  यूं  कहिये ,  मोहब्बत अपना स्वभाव नहीं  छोड़ती।

दिल  की  खूबसूरत अदायें सब कुछ सवाँर देती  हैं ,

खुशमिजाजी   मोहब्बत  करने वालों का स्वभाव बन बन जाता है ।

''हिंदी  मेरी मातृभाषा माँ तुल्य पूजनीय ''       

  जिस भाषा को बोलकर  मैंने अपने भावों को व्यक्त किया ,जिस भाषा को बोलकर मुझे मेरी पहचान मिली ,मुझे हिंदुस्तानी होने का गौरव प्राप्त हुआ   ,                            उस माँ तुल्य हिंदी भाषा को मेरा शत -शत नमन।

भाषा विहीन मनुष्य अधूरा है।
 भाषा ही वह साधन है जिसने सम्पूर्ण विशव के जनसम्पर्क को जोड़ रखा है।  जब शिशु इस धरती पर जन्म लेता है ,तो उसे एक ही  भाषा आती है वह है,  भावों की भाषा ,परन्तु भावों की भाषा का क्षेत्र सिमित है।
मेरी मातृभाषा हिंदी सब भाषाओँ में श्रेष्ठ है।  संस्कृत से जन्मी देवनागरी लिपि में वर्णित हिंदी सब भाषाओँ में श्रेष्ट है।  अपनी मातृभाषा का प्रयोग  करते समय मुझे अपने  भारतीय होने का गर्व होता है।  मातृभाषा बोलते हुए मुझे अपने देश के प्रति मातृत्व के भाव प्रकट होते हैं।   मेरी मातृभाषा हिंदी मुझे मेरे देश की मिट्टी  की  सोंधी -सोंधी महक देती रहती हैं  ,और भारतमाता    माँ  सी  ममता।    
आज का मानव स्वयं को  आधुनिक कहलाने की होड़ में  'टाट में पैबंद ' की तरह अंग्रेजी के साधारण  शब्दों का प्रयोग कर स्वयं को  आधुनिक समझता  है।
अरे जो नहीं कर पाया अपनी मातृ भाषा का सम्मान उसका स्वयं का सम्मान भी अधूरा है।  किसी भी भाषा का ज्ञान होना अनुचित नहीं   अंग्रेजी  अंतर्राष्ट्रीय भाषा है। इसका ज्ञान होना अनुचित नहीं।
परन्तु माँ तुल्य अपनी मातृभाषा का प्रयोग करने में स्वयं में हीनता का भाव होना स्व्यम का अपमान है।
मातृभाषा का सम्मान करने में स्वयं को  गौरवान्वित  महसूस करें।   मातृभाषा का सम्मान  माँ का सम्मान है.
हिंदी भाषा के कई महान ग्रन्थ सहित्य ,उपनिषद ' रामायण ' भगवद्गीता ' इत्यादि महान ग्रन्थ युगों -युगों से  विश्वस्तरीय  ज्ञान की  निधियों के रूप में आज भी सम्पूर्ण विश्व का ज्ञानवर्धन कर रहे हैं व् अपना लोहा मनवा रहे है।
भाषा स्वयमेव ज्ञान की देवी सरस्वती जी का रूप हैं।   भाषा ने ही ज्ञान  की धरा को आज तक जीवित रखे हुए हैं
मेरी मातृभाषा हिंदी  को मेरा  शत -शत  नमन  आज अपनी भाषा हिंदी के माध्यम से मैं अपनी बात लिखकर आप तक पहुंचा रही हूँ।   

बुलंदी की ऊँचाइयाँ  

बुलन्दी की ऊँचाइयाँ कभी भी अकेले आसमान नहीं छू पाती ,परस्पर प्रेम ,मैत्री ,सद्भावना  विश्व्कुटुम्ब्क की भावना  ही तरक्की की  सीढ़ियां हैं।
धार्मिक संगठन किसी भी देश -प्रदेश की भगौलिक प्राकृतिक परिस्थियों के अनुरूप नियमों का पालन करते हुए अनुशासन में रहते हुए संगठन में रहने के गुण भी सिखाता है।
अपनी विषेश पहचान बनाने के लिये या यूं कहिए की अपने रीती -रिवाज़ों को अपनी परम्पराओं व् संस्कृति को जीवित रखने के लिए किसी भी धर्म जाती या  संगठन या समूह का निर्माण प्रारम्भ हुआ होगा इसमें कोई दो राय नहीं हैँ,ना ही यह अनुचित है। परन्तु कोई भी धर्म या परम्परा जब जड़ हो जाती है ,भले बुरे के ज्ञान के अभाव में आँखों में पट्टी बाँध सिर्फ उन परम्पराओं का निर्वाह किया जाता है ,तो वह निरर्थक हो जाती है।
समय।,काल ,वातावरण के अनुरूप परम्पराओं में परिवर्तन होते रहना चाहिए परिवर्तन जो प्रगर्ति का सूचक हो। शायद ही कोई धर्म किसी का अहित करने को कहता हो ,
कोई भी इंसान जब जन्म लेता है ,एक सा जन्मता है सबकी रक्तवाहिनियों में बहने वाले रक्त का रंग भी एक ही होता है' लाल '. हाँ किसी भी क्षेत्र की जलवायु वहां के रहन -सहन के विभिन्न तौर -तरीकों की व्भिन्नता के कारण इंसान की चमड़ी के रंग में परिवर्तन अवशय होता है। अतः धर्म  जाती के नाम पर लड़ना आतंक फैलाना स्वार्थ सिद्ध करना कोई भी धर्म  या धर्म  ग्रन्थ धर्म  के नाम पर लडना नहीं सीखता।धर्म की आड़ लेकर कई संगठन विभिन्न भ्रांतियाँ फैलाना स्वार्थ सिद्धि के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं ,आतंकवाद से किसी का भला होने वाला नहीं है, सिर्फ विनाश ही विनाश---------
एक मजबूत किले की दीवार के लिए ईंठ ,पत्थर ,सीमेंट इत्यादि सभी को एक होकर एक रंग में रंगना पढ़ता है। तभी ऐतिहासिक इमारतें बनती हैं  इतिहास भी इस बात का ग्वाह है।
अतः मेरा देश महान मेरा भारत महान तो सभी कहते हैं ,देश महान तभी बनेगा जब हम सब धर्म  जातिवाद व् स्वार्थवाद से ऊपर उठकर प्रेम सद्भावना के रंग में रंग कर देश की उन्नति के लिए अग्रसर होंगे। अतः प्रत्येक मनुष्य जाती का धर्म परस्पर प्रेम ही होना चाहिये।

मोहब्बत -  अनकहें शब्दों की भाषा है !!!!!!

मोहब्बत सुरों की सुमधुर झंकार है, 
इसी से रचा सुन्दर संसार है ,
अनकहें शब्दों की मीठी परिभाषा है , 
मोहब्बत नज़रों  की भाषा है।  

 पवित्र रिश्ता 
दिल में तूफ़ान , चेहरे पर मुस्कान 
जहर पी कर भी मुस्कराना ही तो 
मोहब्बत करने वालो का हुनर है। 
मोहब्बत आती नहीं सभी को रास , 
सिर्फ पा लेना ही नहीं 
 सबकुछ ख़ाक हो जाना भी 
 मोहब्बत को करता अमर है। 

पुष्पों में सुगन्ध  की तरह, 
समीर में लीन हो जाना ,
दिए में बाती संग, 
तेल का स्वाहा  हो जाना ही तो है  मोहब्बत।  

दिलो से खेलने का शौंक न पालो मेरे युवा साथियों ,
मोहब्बत के सुकून में तूफानों का अनदेखा पैगाम भी है, 
तूफानों की चोटों का नासूर बन जाना भी आम है, 
यह एक गहरा समुन्दर  है ,
समुन्दर  में रत्नों  का भंडार है, 
समुन्दर में सैलाब का आना  भी संभव है। 
फिर भी पंछियों की तरह ऊंची उड़ान भर- भर  कर ऊँचे-ऊँचें   सपने देखना 
हँसना , मुस्कराना ,इतराना, इठलाना, यही  तो मोहब्बत करने  वालों की पहचान है। 

 फिल्मी दुनिया 

 फिल्म बनाते समय फिल्मकार का  मुख्य उद्द्शेय अधिक से अधिक पैसा कमाना होता है। 
फिल्मकार नए -नए अनुभव आजमाते हैं ,जो दर्शकों को पसंद आए और उनके दिलों दिमाग पर छा जाएं। 
कुछ काल्पनिक कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित कथानक के माधय्म से फिल्म में संगीत, डायलॉग  आकर्षक दृश्यों का मिर्च मसाला मिलकर फिल्म तैयार की जाती है। फिल्म के अभिनेता अभनेत्री अगर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो जाते हैं , तो फिल्म तो दौड़ पड़ती है।
 किसी भी फिल्म में नयापन  परोसना महत्वपूर्ण पासा होता है।, क्योंकि  वही  नयापन फिल्म  को आगे  बढ़ाने वाली  सीढ़ी  का काम करता है,ओर जहां तक सवाल है की किसी फिल्म की कहानी समाज में जागरूकता लाने का काम करती है  तो , इसका  श्रेय   फिल्म के  कथानक  को ही  जाता  है। 

कोई भी  फिल्मकार शायद ही समाज को  जाकरूक करने के लिए फिल्म बनाता  है। निर्देशक का मुख्य उद्द्शेय तो अधिक से अधिक पैसा वसूल करना होता है।  किसी भी फिल्म की सफलता का श्रेय  कहानी लिखने वाले 
दृश्यांकर्ता  संगीतकार  व् उस फिल्म में काम करने वाले  कलाकारों को ही जाता है ,उस समय कोई भी दर्शक यह नहीं सोचता की फिल्म में काम करने वाले सिर्फ पैसा कमाने के लिए अभिनय कर रहे हैं। 

किसी भी  फिल्म   को  देखने  का  दर्शकों  का  मुख्य  उद्द्शेय मनोरंजन ही होता है मनोरंजन  जो मन को अच्छा लगे ,फिल्म में काम करने वाले अभिनेता या अभनेत्री का अभिनय अगर दिल में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहता है तो इसका श्रेय कलाकारों को ही जाता है। यूं तो हमारे बॉलीवुड में अनगिनत फिल्मे बनती हैं परन्तु कुछ एक ही  गिनती की सभ्य और अच्छी प्रेरणास्पद भावात्मक फिल्में बनती है। 
यूं तो मै  आमिरखान की कोई बहुत बड़ी फैन नहीं हूँ ,,फिर भी कुछ एक फिल्में   '' तारें जमीन पर '' थ्री इडियट्स '' अपने आप में   श्रेष्ठ  साबित हुईं  हैँ।      

        देखो हंस रहे हैंखेत खलिहान     

     
देखो हंस रहे हैं खेत खलिहान ,
                       मीठी मधुर हवा संग कर रहे हों मधुर गान।
                                       आओ झूमे नाचे गाए आई है बहार।
   

पीली -पीली सरसों से हुआ है ,
 धरती का श्रृंगार।
सुनहरे रंगो की छटा चारोँ ओर।

                                        दिनकर की किरणों से चमके ,
                                             चाँदनी सा जलाशयों का जल
                                               सतरंगी रंगों की छठा ,मंद -मंद
                                                  हवाओं से लहराती पौधों की कतार।
               
बसंत ऋतु की आयी है बहार।,
मन प्रफुल्लित सुनहरे सपनो को सच करने
का संदेश निरन्तर परिश्रम का मिला है परिणाम
प्रग्रति और उन्नति का है ,आशीर्वाद,
जो  धरती ने कर लिया है केसरिया सुनहरा श्रृंगार,
आई है, बसंत ऋतु  की   बहार।                               

आओ अच्छा बस अच्छा सोचें

 आओ कुछ अच्छा सोचें अच्छा करें , अच्छा देखें अच्छा करने की चाह में इतने अच्छे हो जायें की की साकारात्मक सोच से नाकारात्मकता की सारी व्याधिया...